- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
समुद्र में डूबा उज्जैन का बेटा:हाथ पकड़कर साथियों के साथ कूदे लेकिन नहीं थाम सके सांसों की डोर
मुंबई के पास समुद्र में जहाज डूबने के बाद मरने वालों में उज्जैन का बेटा भी शामिल है। उसका शव मिल गया है। उज्जैन से मुंबई छोटा भाई परिवार के अन्य लोगों के साथ पहुंच गया है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जब जहाज डूबने लगा तो कप्तान ने सभी को कूदने के लिए कह दिया था। इसके बाद उज्जैन का बेटा अपने अन्य साथियों के साथ हाथ पकड़कर कूदा लेकिन ज्यादा देर तक सांसों की डोर नहीं थाम सका।
सोमवार को जहाज डूबने से करीब 49 लोगों की मौत हो गई। इसमें उज्जैन के ऋषिनगर निवासी 36 वर्षीय अनंत कारपेंटर भी शामिल थे। तूफान के कारण तीन राज्यों में भारी नुकसान हुआ था लेकिन सबसे बड़ी जनहानि मुंबई से करीब 100 किमी दूर हुई। अनंत भारत सरकार की ईआईएल (इंजीनिरिंग इंडिया लिमिटेड) में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर जहाज में पदस्थ थे। परिवार को जो जानकारी अधिकारियों ने दी उसके मुताबिक जब जहाज डूबने लगा तब कप्तान ने सभी को जहाज को छोड़ने का आदेश दिया।
इसके बाद जब नौसेना का जहाज जब डूब रहे कर्मचारियों को बचाने पहुंचा तो 49 लोगों में उज्जैन के अनंत की भी मौत हो चुकी थी। कई घंटों बाद अनंत क शव भी मिल गया। उज्जैन में बिजली कंपनी में काम करने वाले अनंत के छोटे भाई आशु कारपेंटर को सूचित किया गया। अनंत की 7 साल की बेटी माला और पत्नी सहित छोटा भाई आशु मुम्बई से अनंत का शव लेकर मुम्बई से निकले है। संभवतः देर रात तक अनंत का शव उज्जैन पहुंचेगा।