- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
स्मैक तस्कर को पकडऩे वाले जवानों की होगी कोरोना जांच
आरोपी की मां कोरोना पाजिटिव थी और दूसरे दिन उसकी मृत्यु भी हो गई
उज्जैन। इंदौर के बदमाशों को स्मैक बेचने वाले बेगमबाग के तस्कर को नीलगंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दूसरे दिन तस्कर की मां की कोरोना से मृत्यु हो गई। उसके शव को दफनाने के दौरान पुलिसकर्मी तस्कर को लेकर कब्रिस्तान भी गये। अब पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच होगी।
पिछले दिनों नीलगंगा पुलिस ने इंदौर के दो बदमाशों को पकड़कर 50 पुडिया स्मैक बरामद की थी। पकड़ाये बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने बेगमबाग में रहने वाले युनूस से स्मैक पुडिय़ा खरीदी थी। इस पर पुलिस ने दो दिन पहले युनूस को गिरफ्तार किया। बुधवार को युनूस की मां जमीला बी पति असलम की कोरोना से मृत्यु हो गई। पुलिसकर्मी युनूस को लेकर बेगमबाग कब्रिस्तान भी गये थे। ऐसे में पुलिसकर्मी कहीं कोरोना की चपेट में तो नहीं आये इसके लिये अधिकारियों द्वारा युनूस को पकडऩे वाले पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराने की बात कही गई साथ ही युनूस को जेल भेजने से पहले उसकी भी कोरोना जांच कराई जायेगी।