- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
बेरिकेडिंग की और लग गया कोरोना कफ्र्यू
उज्जैन। कोरोना कफ्र्यू शनिवार शाम 7 से सोमवार सुबह 6 बजे तक लगू किया है जिसको लेकर पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों के किनारे रखे बेरिकेड्स बीच सड़क पर लगाकर अपना काम पूरा कर लिया। शहर में बिना रोकटोक लोगों का आवागमन जारी रहा।
संपूर्ण कफ्र्यू लागू होने के दौरान पुलिस ने शहर में आवागमन रोकने के लिये बेरिकेडिंग की थी। एक जून से कोरोना कफ्र्यू में प्रशासन द्वारा छूट दिये जाने का सिलसिला शुरू किया पूरा बाजार खोलने की अनुमति भी जारी कर दी गई। इस कारण पुलिस द्वारा सड़कों से बेरिकेड्स हटाकर साइड में रख दिये थे। शनिवार शाम 7 बजे से कोरोना कफ्र्यू लागू रहने के कारण यही बेरिकेड्स फिर सड़क पर रख दिए। लोगों को आने- जाने में रोकटोक नहीं की गई।