- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
पाकिस्तान बार्डर से पकड़ाये युवक की महिला मित्र को पकडऩे देवास जाएगी पुलिस
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने 17 मई को राजस्थान में रहने वाले युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो और मैसेज वायरल करने की शिकायत की थी। इसकी जांच के बाद पुलिस ने पाकिस्तान बार्डर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। एसआई विकास देवड़ा ने बताया कि बलराज पिता ओमप्रकाश 20 वर्ष निवासी झंडेवालान थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है।
बलराज ने थाना क्षेत्र की महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती की और उसके वीडियो व फोटो में एडिटिंग कर वायरल कर रहा था। युवक के मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल निकालने के बाद उसे पाकिस्तान बार्डर से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ाये युवक से देवास की एक महिला भी जुड़ी है। उसकी क्या भूमिका है इसकी जानकारी तो गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगी। देवड़ा ने बताया कि बलराज की देवास में रहने वाली महिला मित्र को पकडऩे टीम देवास जायेगी।