- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
परिजनों ने दूसरी जाति में शादी से मना कर दिया तो 17 साल की लड़की ने प्रेमी के साथ ढाबे पर जहर पिया
उज्जैन में एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले दोनों ने VIDEO भी बनाया। दोनों में डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। लड़की ऊंची जाति की थी, इसलिए परिवार ने उसके सामने जाति की दीवार खड़ी कर दी। दोनों घर से भाग निकले और मौत को गले लगा लिया। लड़की 17 साल, जबकि लड़का 21 साल का था।
घटना उज्जैन के भैरवगढ़ की है। नितिन अपनी प्रेमिका के साथ सोमवार शाम से घर से भाग गया। प्रेमी युगल उन्हेल मार्ग पर एक ढाबे पर रुके। यहां नाश्ता किया और फिर जहर पी लिया। जहर पीने के बाद यहां से किसी तरह अपने दोस्त चेतन के पास तक पहुंचे। वहां लड़की गिर गई। दोनों को ऐसी हालत में देख चेतन डर गया। उसने दोनों के घरवालों को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के चलते वहां से एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।
परिजन रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे
थाना भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन और नाबालिग युवती के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। परिवार के लोग राजी नहीं थे। इसलिए संभवत दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाए हैं। प्रेमी नितिन लोट भैरवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। दोनों कल शाम अपने घर भाग गए थे।
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
युवक के दोस्त चेतन ने बताया कि जब दोनों मेरे पास पहुंचने थे, उससे पहले ही उन्होंने जहर खा लिया था। फिर मैंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और घर वालों को सूचना दी। दोनों ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया।