- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मेरा शहर सरोवर:सड़कें डूबीं, घरों-दुकानों में भरा पानी, जहां खुदा था…वहां कीचड़ में फंसे वाहन
मानसून की मंगलवार शाम हुई पहली तेज बारिश ने नगर निगम के दावों की हकीकत सामने ला दी। तेज बारिश के कारण नई सड़क इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। इससे लगे क्षेत्रों में निचली दुकानों में पानी भर गया। नालों की गंदगी सड़कों पर फैल गई। कई सड़कों पर पानी भरा होने से आवागमन अवरुद्ध हुआ। लोगों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ा। कई जगह वाहन डूब गए। इधर नगर निगम के कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर बंद होने से लोग शिकायत भी नहीं कर सके। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश से लोगों को उमस और गरमी से निजात तो मिली लेकिन जिन क्षेत्रों में जल जमाव होता है वहां लोगों की मुसीबत शुरू हो गई। केवल 4 मिमी बारिश का पानी भर जाने से नालों की गंदगी सड़कों पर आ गई। नई सड़क क्षेत्र की निचली कई दुकानों और मकानों में पानी घुस गया। इससे कई व्यापारियों को नुकसान भी हुआ है।
दोपहर में दो बार में हुई बारिश का असर कुछ क्षेत्रों में ही रहा। इनमें नई सड़क और नलिया बाखल का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। नई सड़क पर घुटने तक पानी भर गया था। नई सड़क बिजली घर के पीछे वाले हिस्से में दुकानों में पानी घुस गया। जिन दुकानों में पानी घुसा वहां व्यापारियों का नुकसान हुआ है।
नलिया बाखल क्षेत्र में भी दो फीट तक पानी भर गया। जीरो पाइंट ब्रिज से राजरायल्स कॉलोनी की ओर जाने वाले डाइवर्सन रोड पर पानी भर जाने से वाहन फंस गए। यहां पर रोड निर्माण के कारण आवागमन में रूकावट आई है।
नीलगंगा में सीवरेज लाइन के लिए खोदे रोड की मिट्टी से कीचड़
नीलगंगा क्षेत्र में सीवरेज लाइन डालने के बाद रोड बनाने का काम चल रहा है। पानी में सड़क पर फैली मिट्टी से कीचड़ हो गया। दोपहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत आई। इधर नीलगगा, तोपखाना, केडी गेट क्षेत्र में भी सड़कें पानी में डूब गईं।
निगम कंट्रोल रूम का नंबर बंद, यहां करें शिकायत
नगर निगम कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 0734-2535244 बंद है। इधर होमगार्ड के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का नंबर 0734-2527166 चालू है। नागरिक यहां टेलीफोन कर सहायता ले सकते हैं।