- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
मान के कार्यक्रम में DJ की धुन पर लगे ठुमके
उज्जैन में थाना भैरवगढ़ क्षेत्र के ग्राम खलाना के शासकीय प्राथमिक स्कूल परिसर में अश्लील डांस कराने का वीडियो वायरल हो रहा है। सूत्रों की माने तो वीडियो गांव के ही मुकेश चौहान के बेटे के मान के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। फिलहाल एडिशनल एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मान के कार्यक्रम का है वायरल वीडियो
वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। सूत्रों की माने तो भेरूगढ़ के पास ग्राम खलाना निवास मुकेश के बेटे का रविवार को मान का कार्यक्रम था। जिसमें दोस्तों के अलावा रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया गया था। बारिश को देखते हुए आयोजन स्कूल परिसर में रखा गया और पार्टी में जमकर नाच गाना और जमकर ठुमके भी लगाए गए। पार्टी देर रात तक चली।
कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
स्कूल परिसर में हुए अश्लील डांस में प्रशासन की गाइडलाइन और सख्ती की धज्जियां भी उड़ गई। उज्जैन कलेक्टर ने कोरोना के चलते किसी भी प्रकार के आयोजन बगैर अनुमति के करने पर प्रतिबंध लगा रखा है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।