- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
हरसिद्धि के बाहर से लापता किशोरी झालावाड़ से मिली
किशोरी ने पुलिस से कहा… चिंतामण मंदिर में शादी के बाद युवक के साथ चली गई थी
उज्जैन।हरसिद्धि मंदिर के बाहर फूल प्रसाद बेचने वाली किशोरी को झालावाड़ के युवक से प्रेम हो गया। चार माह तक चले प्रेम प्रसंग के बाद 5 दिनों पहले किशोरी उक्त युवक के साथ लापता हो गई। परिजनों ने महाकाल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को झालावाड़ से युवक के साथ बरामद किया और उज्जैन लेकर आई।
पुलिस ने बताया कि हरसिद्धी मंदिर के बाहर 17 वर्षीय किशोरी फूल प्रसाद बेचने का काम करती थी। इसी दौरान होटल पर काम करने वाले पिंटू निवासी झालावाड़ से उसे प्रेम हो गया। दोनों के बीच 4 माह तक प्रेम प्रसंग चला और फिर दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। 5 दिन पहले किशोरी पिंटू के साथ चिंतामण मंदिर पहुंची।
विधिवत तरीके से शादी की जिसके बाद पिंटू उसे अपने पैतृक गांव झालावाड़ ले गया। इधर किशोरी के परिजनों ने उसकी तलाश की और नहीं मिलने के बाद महाकाल थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम बीती रात किशोरी को पिंटू के साथ झालावाड़ से बरामद कर उज्जैन लाई। थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि किशोरी द्वारा स्वयं की मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही गई है। उसका मेडिकल कराने के साथ कोर्ट में बयान कराये जाएंगे उसके बाद ही आगे की कार्रवाई निर्धारित होगी। युवक फिलहाल पुलिस हिरासत में है।