- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
उज्जैन में लगे देश विरोधी नारे:मोहर्रम पर ताजिए उठने के दौरान जुटी थी भीड़; पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए
उज्जैन में मोहर्रम के लिए जुटी भीड़ द्वारा देश विरोधी नारे लगाने का मामला सामने आया है। भीड़ में से कुछ युवकों ने पहले देश विरोधी नारे लगाए और फिर पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगाए। इसकी सूचना लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। युवकों से पूछताछ के बाद और खुलासा होगा।
घटना गुरुवार देर रात की है। शहर के गीता कॉलोनी में मोहर्रम का ताजिया उठ रहा था। इस दौरान भारी भीड़ जुटी थी। देश विरोधी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के बाद पुलिस फोर्स के आते ही भीड़ तितर-बितर हो गई। युवकों से खारा कुआं पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है।
15 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
नारेबाजी की सूचना मिलते ही एएसपी अमरेंद्रसिंह और एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे और देश विरोधी नारे लगा रहे लोगों को वहां से तितर-बितर किया। इस दौरान पुलिस ने वीडियो रिकार्डिंग और क्षेत्र में लगे CCTV फुटेज के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है जिसमें से चार पर नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंदौर में भी लग चुके हैं नारे
15 अगस्त को झंडावंदन के दौरान भी ऐसी ही घटना सामने आई थी। दरअसल, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला स्थित कावेरी बिल्डिंग में 15 अगस्त को झंडा फहराने का कार्यक्रम चल रहा था। झंडा फहराने के दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इस पर दूसरे पक्ष ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। इस दौरान लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और भगदड़ मच गई।
मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि घटना पर हमने कठोर कार्रवाई की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तालिबानी मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।