- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
ठगी का नया पैंतरा:मोबाइल पर डिजिटल भुगतान का ओके मैसेज भेजकर 32 हजार रुपए की सोने की अंगूठी ले गया बदमाश
अगर आप गूगल-पे, फोन-पे, यूपीआई अथवा किसी भी तरह का ऑनलाइन डिजिटल भुगतान से लेन-देन कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कारण तकनीक की आड़ में शातिर ठग कई लोगों को मिनटों में हजारों रुपए का चूना लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पटनी बाजार में सामने आया है। महाकाल थाने पहुंचे सराफा व्यापारी मनोज सरायवाला ने बताया कि पटनी बाजार में उनकी एमएस ज्वेलर्स नाम से एक शॉप है। शुक्रवार 30-35 वर्षीय युवक उनकी शॉप पर पहुंचा और सोने की अंगूठी खरीदने की मंशा जताई। उसने अपना नाम विजय पाटिल बताया।
पसंद आने पर उसने लगभग 32 हजार रुपए कीमत की एक अंगूठी खरीदी। उसने कहा कि उसके पास कैश नहीं है। वो मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान करेगा। चूंकि उन्हें डिजिटल भुगतान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है इसलिए उन्होंने अपने बेटे का मोबाइल नंबर भुगतान के लिए विजय नाम के युवक को दे दिया। विजय ने भुगतान ओके होना बताया। बेटे से पूछने पर उसने भी पेमेंट खाते में आने की जानकारी दी। इसके बाद युवक अंगूठी लेकर चला गया। बाद में चैक किया तो पता चला कि बैंक खाते में रुपए आए ही नहीं।
शातिर ठग : हूबहू बैंक जैसा मैसेज भेजकर दिया ठगी को अंजाम’
ठगी को अंजाम देने वाला युवक इतना शातिर था कि उसने ऑनलाइन डिजिटल भुगतान के बाद हूबहू वैसा ही मैसेज तैयार किया जैसा बैंक डिजिटल पेमेंट के बाद खाताधारक ग्राहक को भेजता है। व्यापारी का बेटा इसी कारण झांसे में आ गया। फिलहाल सराफा व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज से ठग की तलाश में पुलिस जुटी है।
सावधानी बरतना जरूरी : ठगी से बचना है तो पेमेंट हिस्ट्री चैक करें
मोबाइल से किसी भी तरह का डिजिटल भुगतान स्वीकार करने के बाद आप संबंधित एप (फोन-पे, गूगल-पे, पे-टीएम अथवा अन्य यूपीआई कोड) की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री अथवा चैक बैलेंस की कैटेगरी में जाकर लेनदेन की प्रक्रिया चैक करें। इसमें एक मिनट का समय भी नहीं लगेगा और आप ठगी के शिकार होने से बच सकते हैं।