- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
नेशनल प्रतियोगिता:नेशनल वेटलिफ्टिंग में कांस्य जीतकर विजय प्रजापति ने काॅमनवेल्थ गेम्स के पहले ट्रायल में दूसरा स्थान बनाया
पंजाब के पटियाला में हुई नेशनल प्रतियोगिता में शहर के विजय प्रजापति ने 172 किलो भार उठाकर ब्रांज मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में अपनी जगह बना ली। इसमें शनिवार को पंजाब में हुए पहले ट्रायल में स्नेच में 80 किलो और क्लीन जर्क में 96 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान पाया। विजय ने कुल 176 किलो वजन उठाया। वेट लिफ्टिंग के जिला एसोसिएशन के सदस्य भंवराज नायक ने बताया कि मप्र वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन की तरफ से एकमात्र काॅमनवेल्थ गेम्स में जाने के लिए 49 किलोग्राम में ट्रायल दे रहे हैं।
इसमें चयन पक्का ही माना जा रहा है। अक्टूबर में दूसरा ट्रायल पटियाला में होगा। इसके बाद वेट लिफ्टिंग नेशनल टीम बनाई जाएगी, जो इंग्लैंड में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे। ये खेल बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिला एसोसिएशन के सदस्य मकबूल वारसी, वेट लिफ्टर रानी नायक ने विजय की हौसला अफजाई करते हुए बताया कि उत्कृष्ट स्कूल की जिम में 20 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। इसमें विजय पिछले 2 साल से काफी प्रैक्टिस करने में लगे हुए हैं। विजय जीत के बाद भी खुश नहीं- वेट लिफ्टिंग के 85 वर्षीय लीलाधर पाल का इलाज गंभीर होने पर भोपाल में चल रहा है। इस कारण विजय ने अपनी उपलब्धि की खुशी नहीं मनाई।