- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
14 हजार को कोरोना वैक्सीन लगी, इंदौर में भर्ती महिला स्वस्थ होकर घर लौटी, अब केवल एक पॉजिटिव
30 अगस्त से 10 सितंबर के बीच चार मरीजों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से प्रशासन की धड़कनें बढ़ गई थीं, लेकिन चार में से तीन मरीज अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। केवल एक मरीज का घर पर ही इलाज चल रहा है। वैसे चारों ही कोरोना पॉजिटिव को होम आइसोलेट करके ही डॉक्टरों की निगरानी में उपचार किया जा रहा था।
चार दिन पहले उज्जैन की कारोबारी महिला की तबीयत एकाएक खराब हो गई। पहले महिला का उपचार घर पर ही किया जा रहा था। अचानक उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। तब डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का कहा था। परिजनों ने उन्हें इंदौर के मेदांता में भर्ती कर उपचार शुरू करवा दिया था। ये बुजुर्ग महिला कोरोना को हराकर गुरुवार को घर लौट आईं। अब केवल एक ही मरीज का होम आइसोलशन में उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टरों का कहना है 30 अगस्त के बाद कोरोना पॉजिटिव आए चार में से तीन ने कोरोना वैक्सीन के डाेज लगवा लिए थे। इसलिए उनकी तबीयत जल्द ही ठीक हो गई। जबकि एक बच्चा था। जिसका उपचार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि वह भी खतरे से बाहर है।
गुरुवार को 14 हजार को लगे टीके
उज्जैन में गुरुवार को 14 हजार मरीजों को कोरोना के टीके लगाए गए। इसके साथ ही उज्जैन जिले में वैक्सीनेटेड लोगों की संख्या 13.84 लाख हो गई है। जबकि 6.14 लाख लोगों ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं।
आज भी वैक्सीन, बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे लगवाएं
प्रशासन ने अब बिना रजिस्ट्रेशन के सीधे वैक्सीन लगाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को 53 केंद्रों पर कोवीशील्ड व 8 केंद्रों पर कोवैक्सीन के पहले व दूसरे डोज लगाए जाएंगे। यहां किसी भी तरह के प्री-रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं है। वैक्सीन लगवाने के इच्छुक व्यक्ति सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। इन केंद्रों पर कोवीशील्ड व कोवैक्सीन के पहले व दूसरे दोनों डोज लगाए जाएंगे।