- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन में मल्लखंभ चैम्पियनशिप का समापन:अलग-अलग राज्यों की टीम ने आखिरी दिन बनाया हैरतअंगेज पिरामिड
माधव सेवा न्यास में रविवार से शुरू हुई राष्ट्रीय मलखंभ चैम्पियनशिप का गुरुवार को समापन हुआ। आखिरी दिन सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज पिरामिड बनाकर सभी को आश्चर्य में डाल दिया। इसमें सभी उम्र के प्रतिस्पर्धियों ने हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे शुरू हुए पिरामिड स्पर्धा में देश भर से आई टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीम में महिला पुरुष खिलाड़ी का प्रतिनिधित्व रहा। सभी टीम को दो-दो मिनट में तीन पिरामिड बनाकर दिखाना थे।
अर्जुन अवार्डी मल्लखंभ खिलाड़ी और कोच योगेश मालवीय ने बताया कि पिरामिड बनाना प्रतियोगिता के अंतिम चरण का हिस्सा था। पिरामिड के आधार पर भी टीम के अंक काम या ज्यादा हो सकते हैं। इसलिए यहां सभी खिलाड़ियों ने अपना-अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उज्जैन के माधवसेवा न्यास में बीते 6 दिनों से चल रही राष्ट्रीय मल्लखंभ चैम्पिनयशिप का गुरुवार को अंतिम दिन था। इस चैम्पियनशिप में देश भर से मल्लखंब के खिलाड़ी अपना अपना जौहर दिखाने पहुंचे थे। दो अलग-अलग सत्रों में इसकी शुरुआत की गयी। जिसमें पहले तीन दिन 25 से 27 सितंबर तक सब जूनियर प्रथम और द्वितीय बालक व बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 28 से 30 सितंबर तक सीनियर पुरुष, जूनियर बालक, सीनियर महिला, जूनियर बालिका ने मल्लखंब चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया।
20 राज्यों के 800 से ज्यादा प्रतिस्पर्धी पहुंचे
इस प्रतिस्पर्धा में देश भर के 20 राज्यों के 800 से अधिक खिलाड़ी उज्जैन पहुंचे थे। समापन समारोह में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माहक सिंह सहित संत बालीनाथ भी पहुंचे थे।