- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
उज्जैन बनेगा साइंस सिटी:कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने किया साइंस सिटी का भूमिपूजन
उज्जैन में बनने वाले साइंस सिटी का भूमि पूजन गुरुवार शाम काे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत ने किया। उन्होंने कहा विज्ञान केन्द्र के बनने से लोगों को ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त होगी, वहीं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विज्ञान केन्द्र की स्थापना से विद्यार्थियों की सृजनशीलता विकसित होगी। लोगों की विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी तथा जिज्ञासाओं को भी सुलझाने में मदद मिल सकेगी।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा स्मार्ट सिटी के तहत तारा मण्डल में 14 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय थ्रीडी स्टुडियो के निर्माण हेतु जल्द ही भूमि पूजन होगा। साइंस सिटी बनाने में निरन्तर कार्य किया जायेगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा उज्जैन आगे बढ़े, ऐसा हम सबका प्रयास रहेगा।
उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा उज्जैन को तकनीक के क्षेत्र में बेहतर शहर बनाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री विज्ञान भारती जयंत सहस्त्रबुद्धे और मप्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ.अनिल कोठारी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने मप्र विज्ञान सम्मेलन एवं प्रदर्शनी की विवरणिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.राजेश वर्मा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद के निदेशक समनेंद्र कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, यूडीए सीईओ एसएस रावत, एएसपी अमरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।