- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
इंदौर से महाकाल मंदिर पहुंचने में होगी आसानी:त्रिवेणी से चारधाम रोड 24 मीटर चौड़ा होगा
उज्जैन में इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी से चारधाम तक के मार्ग को 12 मीटर के स्थान पर 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इससे इंदौर की ओर से महाकाल आने वालों के लिए रास्ता आसान हो जाएगा। इसी तरह कालभैरव मंदिर के पार्किंग का विस्तारीकरण भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। उक्त दोनों स्थानों के विस्तारीकरण के लिए आवश्यक जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इसके बाद जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एसडीएम संजीव साहू ने बताया कि त्रिवेणी से चारधाम मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इंदौर की ओर से श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक होती है। साथ ही पार्किंग की समस्या भी आती है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही में तकलीफ न हो इसलिए इस रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। इस रास्ते काे चौड़ा करने के लिए 0.313 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की गई है।
अधिग्रहण वाले रास्ते पर 11 मकान बने हुए हैं। इस जमीन के लिए 98.45 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। यह राशि जल्द ही सभी संबंधितों के खाते में डाल दी जाएगी। इसी तरह कालभैरव मंदिर की पार्किंग के लिए आवश्यक 0.909 हेक्टेयर जमीन के भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इस जमीन पर दो पक्के मकान व एक ढाबा है। इस जमीन अधिग्रहण के लिए मुआवजा राशि 91.56 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।