- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
बोलने में बनाया रिकॉर्ड:उज्जैन के 7 साल के बच्चे ने 1 मिनट 14 सेकंड में सौ वैज्ञानिकों और उनके इन्वेंशन के बारे में बताया
अखंड कुकड़े अभी सात साल का भी नहीं हुआ है लेकिन उसने बोलने के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है। अखंड ने मात्र 74 सेकंड में देश-दुनिया के सौ वैज्ञानिकों और उनकी खोज के बारे में बोलकर सुना दिया। अखंड के नाम यह रिकॉर्ड 24 सितंबर को दर्ज किया गया।
अखंड की मां स्वाति ने बताया कि मैं और मेरे पति नवनीत कुकड़े चाहते थे कि बच्चा अपनी पहचान खुद बनाए। इसके लिए हमने कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन को मौका बनाया। हमने बच्चे में पहले संभावनाएं देखीं फिर इंटरनेट पर सर्च किया कि कौन से प्लेटफॉर्म पर बच्चे का नाम रोशन हो सकता है। हमने ये पूरा ध्यान रखा कि उस पर तनाव व दबाव न हो। उसे अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने दिया। पर हमने उसे रुकने नहीं दिया। उज्जैन के महाकाल वाणिज्य केंद्र निवासी स्वाति ने बताया कि वे फिलहाल पति नवनीत की नौकरी के चलते गुजरात में हैं।
ऐसे कराई तैयारी –
चूंकि स्कूलों की भी छुटि्टयां चल रही थीं, इसलिए उसने भी अपना खाली समय का भरपूर उपयोग किया। स्वाति ने बताया कि वैज्ञानिकों के नाम हमने उसे सर्च करके दिये और उसने लगातार कम समय में बोलने की कोशिश की। कई बार हमने रिकॉर्डिंग की, समय चैक किया। जब देखा कि अखंड इतने कम समय में बोलने लगा है तो हमने उसकी रिकॉर्डिंग करके ट्राइंफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को भेज दिया। जहां से उसे वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप दर्ज कर लिया।
इसके पहले 116 सेकंड में 60 वैज्ञानिकों के नाम का रिकॉर्ड –
अखंड के पहले एक बच्चे ने 116 सेकंड में 60 वैज्ञानिकों और उनके इन्वेंशन के बारे में बोलकर सुनाया था। लेकिन अखंड ने उससे भी कम समय में ज्यादा वैज्ञानिकों के बारे में बोलकर रिकॉर्ड बनाया।