- 50 फीट गहरे कुएं में गिरी गर्भवती गाय: 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला, ग्राम जैथल टैक की घटना; पुलिस-ग्रामीणों ने मिलकर बचाया
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- CM मोहन यादव के परिवार में शोक: मोसैरी बहन ग्यारसी बाई यादव का निधन, आज उज्जैन में अंतिम संस्कार
- महाकाल मंदिर में बड़ी बैठक: श्रद्धालुओं की सुविधा से लेकर सिंहस्थ-2028 तक रोडमैप तय, 299 करोड़ का बजट मंजूर
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, शेषनाग मुकुट में दर्शन
उच्च शिक्षा मंत्री की घोषणा:प्रदेश के प्रत्येक जिले के मैरिट वाले एक बच्चे का खर्च उठाएगी वीआईटी यूनिवर्सिटी
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में अव्वल आने वाले बच्चे की पढ़ाई का खर्च आष्टा (सीहोर) स्थित वीआईटी यूनिवर्सिटी उठाएगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय से सहमति बनी है। मंत्री यादव ने कहा कि समाज के उभरते बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे प्रोत्साहन से बच्चों का मनोबल बढ़ता है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा रविवार को कालिदास अकादमी के अभिरंग नाट्यगृह में की। वे उभरता राठौर समाज मिशन द्वारा आयोजित वर्चुअल राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। डॉ. यादव ने प्रतीकात्मक रूप से हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के 10 छात्रों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौर, विदिशा के संयुक्त कलेक्टर अनिल राठौर, आष्टा के न्यायाधीश प्रदीप राठौर, सिवनी मालवा के एसडीएम अखिल राठौर, गुना के सब रजिस्ट्रार समरथमल राठौर, आष्टा के उद्योगपति वीरेंद्र राठौर विशेष रूप से उपस्थित थे।