- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
रेलवे स्टेशन को फकोली हॉल्ट स्टेशन का दिया रूप
शाजापुर जिले की कालापीपल तहसील के चाकरोद रेलवे स्टेशन पर वेब सीरीज की शूटिंग की गई। जहां कई शॉट फिल्माए गए। शूटिंग के लिए रेलवे स्टेशन पर फकोली हाल्ट स्टेशन नाम का बोर्ड भी लगाया गया। रेलवे ट्रैक, प्लेटफार्म पर कई शॉट फिल्माए गए।
कोटा वेब सीरीज एक्टर जितेंद्र कुमार जो जीतू भैया के नाम से भी जाने जाते हैं। वेब सीरिज ‘पंचायत’ के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। डायरेक्टर पंकज मिश्रा द्वारा बन रही वेब सीरीज ‘पंचायत 2′ की शूटिंग चल रही है। जिसके एक सीन के शूट के लिए कालापीपल तहसील के चाकरोद गांव स्थित रेलवे स्टेशन पर पूरी टीम के साथ पहुंचे, जिसमें वेब सीरीज के एक्टर रघुवीर यादव, चंदन रॉय, फैजल मलिक, गौरव पहुंचे। सीन के दौरान प्रधान के नेतृत्व में पटरी पर धरना-प्रदर्शन करने के सीन फिल्माए गए।
प्रोडक्शन मैनेजर जीशान जाफरी ने बताया जिल जेड प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत वेब सीरीज पंचायत के दूसरे सीजन के लिए शूट किया जा रहा है। यहां पर एक दिन का शूट हुआ है। शूटिंग के लिए भोपाल से टीम के साथ कई लोग यहां पर पहुंचे हैं। इसके साथ ही स्थानीय निवासियों को भी जूनियर आर्टिस के लिए लिया गया है।
लोगों की भीड़ लगी
कालापीपल क्षेत्र की लोकेशन डायरेक्टरों द्वारा पसंद की जा रही है, जिसके चलते लगातार फिल्म के साथ-साथ वेब सीरीज की भी अब शूटिंग की जा रही है। चाकरोद गांव में पहली बार किसी वेब सीरीज का शूट किया गया, जिसके चलते मौके पर शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। वेब सीरीज में कालापीपल के डॉक्टर मंगल जायसवाल ने भी सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई।