- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का उज्जैन आगमन, भस्मआरती में शामिल होंगे
उज्जैन। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनने के बाद जस्टिस एनवी रमना का गुरुवार को उज्जैन आगमन होगा। वे इंदौर आकर सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचेगें। शुक्रवार सुबह भगवान महाकाल की भस्मआरती में शामिल होंगे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी भी उनके साथ रहेंगे। सीजेआई एयर इंडिया की फ्लाइट से दोपहर करीब 3.05 बजे दिल्ली से रवाना होंगेे। शाम 4.30 बजे वे इंदौर पहुंचेंगे। आधा घंटा इंदौर में रहेंगे। शाम 5 बजे उज्जैन रवाना होंगे। रात्रि विश्राम उज्जैन में ही करेंगे। 19 की तड़के भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होंगे। वे 9 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर से सुबह की फ्लाइट से हैदराबाद जाएंगे।