- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
राजधानी एक्सप्रेस का नागदा में इंदौर-दौंड सुपरफास्ट का खाचरोद में स्टापेज
उज्जैन। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चलने वाली मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस का नागदा स्टेशन एवं रतलाम मंडल के इंदौर से आरंभ होने दौंड इंदौर दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस का खाचरोद स्टेशन पर अगले छह महीने के लिए प्रायोगिक रूप से अस्थाई ठहराव दिया जा रहा हैं।
गाड़ी संख्या 12951 मुम्बई सेंट्रल नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छह महीने तक मुम्बई सेंट्रल से आरंभ होने वाली नागदा स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का नागदा स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 01.08/01.10 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12952 नई दिल्ली मुम्बई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छह महीने तक नई दिल्ली से आरंभ होने वाली नागदा स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का नागदा स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान 23.57 और 23.59 बजे होगा।
गाड़ी संख्या 22943 दौंड इंदौर एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छ: महीने तक दौंड से चलने वाली, खाचरोद स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन को खाचरोद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 05.04/05.06 बजे होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22944 इंदौर दौंड एक्सप्रेस, 18 नवम्बर, 2021 से अगले छह महीने तक इंदौर से चलने वाली, खाचरोद स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन का खाचरोद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान 19.01/19.03 बजे होगा।
गाड़ी संख्या में बदलाव
इंदौर से चलने वाली वाराणसी इंदौर वाराणसी सुपरफास्ट महाकाल एक्सप्रेस के गाड़ी संख्या में बदलाव किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 82401 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या बदलकर 20413, गाड़ी संख्या 82402 इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या बदलकर 20414, गाड़ी संख्या 82403 वाराणसी इंदौर एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या बदलकर 20415 एवं गाड़ी संख्या 82404 इंदौर वाराणसी एक्सप्रेस की गाड़ी संख्या बदलकर 20416 किया जा रहा है।