- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मामला देशमुख हॉस्पिटल में अनियमितता का
स्वास्थ्य विभाग की टीम करेंगी जांच
उज्जैन। देशमुख हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में अनियमितता की जांच जल्द ही शुरू होने वाली है, इसके लिए स्वास्थ विभाग की टीम का गठन किया जा रहा हैं। यह टीम हॉस्पिटल संचालन मेें बरती जा रही लापरवाही की पड़ताल करेंगी।देशमुख हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का संचालन नियमों के विपरीत होने की शिकायत के बाद स्वास्थ विभाग का अमला हरकत में आने वाला है। सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल के संबंध में स्वास्थ विभाग से जुड़ी शिकायतों की जांच विभाग की टीम द्वारा की जाएगी। इस टीम का जल्दी ही गठन होगा। नगर निगम से जुड़ी शिकायतों की पड़ताल निगम को करनी होगी।
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि टीम में स्वास्थ विभाग के विशेषज्ञों को शामिल किया जा रहा हैं। बता दें कि मुनीनगर निवासी गौरव धाकड़ ने देशमुख हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर को लेकर दो अलग-अलग शिकायतें निगमायुक्त और सीएमएचओ को की थी। शिकायत में निगमायुक्त को बताया था कि देशमुख हॉस्पिटल द्वारा निर्माण अनुज्ञा के विपरीत पांच मंजिला भवन का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही अवैध निर्माण में शासकीय भूमि के रकवा ०.४० हैक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण भी कर रखा है। धाकड़ ने सीएमएचओ उज्जैन को दी शिकायत में बताया कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को गलत जानकारी देकर १०० बेड हॉस्पिटल की अनुमति प्राप्त कर ली है। सीएमएचओ उज्जैन से मांग की है कि हॉस्पिटल का लायसेंस निरस्त किया जाए। इस संबंध में निगमायुक्त अंशुल गुप्ता से चर्चा नहीं हो पाई।