- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
एमआर-5 के कचरा कलेक्शन सेंटर पर खड़े वाहनों से 15 बैटरियां चोरी
ड्यूटी करने वाला गार्ड छुट्टी पर था, कैमरे में दिखे दो बदमाश
उज्जैन। एमआर-5 स्थित कचरा कलेक्शन सेंटर पर खड़े कचरा कलेक्शन वाहनों में से बीती रात 15 बैटरियां अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। खास बात यह कि रात में ड्यूटी करने वाला गार्ड छुट्टी पर था। दो बदमाश यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक पर बैटरी ले जाते हुए दिखे हैं जिसकी शिकायत चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई।
एमआर-5 मक्सीरोड़ बायपास स्थित कचरा कलेक्शन सेंटर पर रात के समय करीब 70 कचरा कलेक्शन वाहन खड़े होते हैं। रविवार रात यहां ड्यूटी करने वाला गार्ड शादी में जाने के कारण छुट्टी पर था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ग्राउण्ड में खड़े 15 वाहनों की बैटरियां चोरी कर लीं। सुबह करीब 5.30 बजे ड्रायवर वाहन लेने यहां आये तो वाहन स्टार्ट नहीं हुए। चैक किया तो वाहनों में बैटरी नहीं थीं जिसकी सूचना ग्लोबल वेस्ट मैनेजमेंट प्रा.लि. के मैनेजर पारस जैन, इंचार्ज मघाराम को दी गई। उक्त दोनों लोग यहां पहुंचे जिसके बाद चिमनगंज थाने में बैटरी चोरी का शिकायती आवेदन दिया।
तीन बार में ले गये बैटरियां
कचरा कलेक्शन सेंटर पर मौजूद सोनू मालवीय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चैक किये जिसमें घटना रात 12.15 से 2 बजे के बीच की सामने आई है। बाइक पर दो बदमाश दिखे हैं जो तीन बार में बैटरियां चोरी कर ले गये। एक व्यक्ति दूर खड़ा भी कैमरे में दिख रहा है। लाईट कम होने के कारण तस्वीरें स्पष्ट नहीं हो रहीं।]
रंगे हाथों पकड़ा था चोर को… जो छूटकर भाग गया
यहां काम करने वाले ड्रायवरों ने बताया कि दो माह पहले भी एक चोर को बैटरी चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। उसे थाने लेकर जाते उससे पहले छूटकर मोटर सायकल से भाग गया था। बाद में पता चला कि वह गोपालपुरा का रहने वाला था।
नई बैटरियों का आर्डर दिया: कचरा कलेक्शन वाहन सुबह से शाम तक वार्डों में पहुंचकर प्रतिदिन घरों से कचरा कलेक्शन करते हैं। 15 वाहनों की बैटरियां चोरी होने के कारण कचरा कलेक्शन काम प्रभावित न हों इसके लिये नई बैटरियों का आर्डर दिया है, दोपहर तक फिर से वाहन वार्डों में पहुंचेंगे।