- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
सामान्य दर्शनार्थियों का वैक्सीनेशन चैक करने के कारण लाइन पहुंची चारधाम तक
वीआईपी, प्रोटोकॉल पर कोई चैकिंग नहीं, सीधे मंदिर में प्रवेश…
उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की अलग-अलग व्यवस्था के साथ दर्शनार्थियों के लिए नियम भी अलग बनाए गए हैं। जिसमें सामान्य दर्शनार्थियों को मंदिर में प्रवेश से पहले कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज का प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य है जबकि यह नियम 250 सशुल्क सहित वीआईपी, प्रोटोकॉल प्रवेश द्वार पर लागू नहीं होता।
यह है दर्शन व्यवस्था
महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य दर्शनार्थियों को हरसिद्धि चौराहे से बैरिकेड्स में प्रवेश दिया जा रहा है। यहां से बड़ा गणेश होते हुए शंख द्वार से होते हुए लोग मंदिर में प्रवेश करते हैं। वीआईपी, प्रोटोकॉल, नियमित दर्शनार्थियों को गेट नंबर 5 से प्रवेश दिया जा रहा है। इसी के पास से 250 सशुल्क दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
जूता स्टैंड के सामने से हटी दुकानें….
हरसिद्धि चौराहा से सामान्य दर्शनार्थियों को प्रवेश देने वाले गेट के पास ही मंदिर समिति द्वारा जूता स्टैंड बनाया गया है। यहां स्टैंड के आगे कतिपय लोगों ने बैरिकेड्स लगा दिये और उसके बाहर फूल प्रसाद की दुकानें लगा ली थीं जिस कारण लोगों को जूते-चप्पल उतारने के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा था। उक्त आशय का समाचार प्रकाशित होने के बाद जूता स्टैंड के आगे से बैरिकेड्स व दुकानों को हटा दिया गया है।
भीड़ नहीं फिर भी हरसिद्धि चौराहे से प्रवेश:
मंदिर समिति द्वारा मंगलवार से शुक्रवार तक लोगों को गर्भगृह में अलग-अलग समय पर प्रवेश देकर भगवान के दर्शन कराने की व्यवस्था की गई है। इन दिनों में सामान्य दर्शनार्थियों को पूर्व में बड़ा गणेश के सामने से प्रवेश दिया गया लेकिन इस व्यवस्था में मंदिर समिति ने बदलाव करते हुए अब सभी दिनों में लोगों को हरसिद्धि चौराहे से ही प्रवेश दिया जा रहा है।
सार्टिफिकेट चैक करने के कारण लगी कतार
सामान्य दर्शनार्थियों के प्रवेश से पहले हरसिद्धि चौराहे पर मंदिर कर्मचारियों द्वारा लोगों के वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट चैक किये जा रहे हैं। जिन लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। सुबह सर्टिफिकेट चैकिंग के कारण लोगों की लाइन चारधाम मंदिर तक पहुंच गई थी। लाइन में खड़े लोगों ने चर्चा में बताया कि एक ही मंदिर में लोगों के लिए अलग-अलग नियम कैसे बनाए गए हैं। सामान्य दर्शनार्थियों के सर्टिफिकेट चैक किये जा रहे हैं, जबकि वीआईपी, प्रोटोकॉल और सशुल्क दर्शन प्रवेश द्वार पर इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा।
टीम कहां गई दिखवाता हूं
सशुल्क प्रवेश द्वारा और वीआईपी प्रोटोकाल गेट पर कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट चैक करने के लिए टीमों को लगाया था। टीम कहां गई मैं चैक करवाता हूं। सामान्य दर्शनार्थी गेट पर भीड़ बढ़ रही है तो कर्मचारी की संख्या बढ़ाएंगे।