- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
युवक ने डिप्रेशन में फांसी लगाकर की आत्महत्या
उज्जैन। गोपालपुरा मक्सी रोड क्षेत्र में रहने वाले छात्र ने डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माधव नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है।
परिवेश पिता प्रदीप 29 वर्ष निवासी गोपालपुरा मक्सी रोड ने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पर्दे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन तलाश करते हुए कमरे में पहुंचे और उसे फांसी से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने परिवेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया परिजनों को परिवेश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें डिप्रेशन का उल्लेख है साथ ही लिखा है कि मृत्यु के बाद परिवार वालों को परेशान न किया जाए। पुलिस के अनुसार परिवेश के पिता रिटायर्ड टीटी हैं।