- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
बालक तीन बार घर से भागा
सेवाधाम जाना चाहता
पुलिस को तीन बार दर्ज करना पड़ा अपहरण केस
उज्जैन। भोपाल में रहने वाला 14 वर्षीय बालक पिछले छह माह में तीन बार घर से भागकर अलग-अलग शहरों में पहुंचा। पुलिस को तीन बार उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करना पड़ी। बीती रात बालक को महाकाल थाना एफआरवी में सवार पुलिसकर्मियों ने पकड़ा और उसके परिजनों को सूचना दी। साहिल पिता विजय उस्ताद 14 वर्ष निवासी भोपाल सबसे पहले घर से भागकर दिल्ली गया। परिजनों ने थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
दिल्ली पुलिस ने साहिल को लावारिस हालत में बरामद कर भोपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कुछ दिनों बाद साहिल फिर घर से भागा और झांसी पहुंच गया। परिजनों ने तलाश के बाद थाने में फिर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। झांसी पुलिस ने उसे पकड़कर परिजनों को सौंपा। शनिवार शाम महाकाल थाने की एफआरवी ने उसे फिर लावारिस हालत में घूमते पकड़ा और थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि साहिल एक साल में 6 बार घर से भाग चुका है। उसे सेवाधाम आश्रम भी छोड़ा था लेकिन वहां से भी भाग निकला। तीन बार पुलिस ने उसे लावारिस पकड़कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था और तीन बार उसके अपहरण का केस दर्ज हो चुका है।