- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदी करने आई महिला ने टॉप्स चुराए
उज्जैन। सौभाग्येश्वर महादेव की गली स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदी करने आई महिला ने टॉप्स चोरी कर लिये। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। दुकान संचालक ने महाकाल थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। विजय बंजारिया पिता शिवनारायण निवासी जवाहर मार्ग सौभाग्येश्वर महादेव की गली में एम.वी. ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं। विजय ने बताया कि 15 दिसंबर को दोपहर 1 बजे उनकी दुकान पर एक महिला आई और टॉप्स दिखाने को कहा। उसे सोने के टॉप्स दिखाये। कुछ देर टाप्ॅस देखने के बाद महिला ने पसंद नहीं आने की बात कही और चली गई। शाम को विजय ने स्टॉक मिलाया तो एक जोड़ सोने के टाप्स नहीं मिले। उन्होंने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये जिसमें वही महिला टाप्स चोरी करते दिख रही थी। विजय बंजारिया ने महाकाल थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि चोरी गये टाप्स की कीमत 20 हजार रुपये है।