- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए गायक विशाल मिश्रा, नववर्ष कार्यक्रम से पहले लिया आशीर्वाद
- गुड़ी पड़वा पर उज्जैन में नववर्ष का हुआ भव्य आगाज: शिप्रा किनारे जुटी हजारों की भीड़, महाकाल मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण; दोपहर में CM करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण
- तड़के भस्म आरती में उमड़ी भीड़: गुड़ी पड़वा पर बाबा महाकाल ने दिव्य रूप में दिए दर्शन, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
नवविवाहिता ने एसिड पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
उज्जैन। बेगमपुरा में रहने वाली गर्भवती नवविवाहिता ने एसिड पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। मजिस्ट्रेट बयान में महिला ने ससुरालजनों द्वारा दहेज के लिये प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। महाकाल पुलिस ने मामले में धारा 498 ए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि अल्लारक्खी पति जावेद 19 वर्ष निवासी बेमपुरा ने 18 दिसंबर को एसिड पीया था। उसे प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अल्लारक्खी ने मजिस्ट्रेट को बयानों में बताया कि 8 माह पहले निकाह हुआ था। उसका मायका बैरछा में है। तीन दिनों पहले सास सईदा, ससुर व पति ने दहेज के लिए दबाव बनाया और प्रताडि़त किया इसी कारण एसिड पी लिया था।