- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
3 लाख रुपए की बुलेट फ्रंट नंबर प्लेट पर नाम और पीछे नंबर फर्जी
पटाखेदार सायलेंसर से दहशत फैलाने पर जब्त किया वाहन
उज्जैन। महाकाल मंदिर के सामने पटाखेदार सायलेंसर वाली बुलेट चलाकर युवक द्वारा दहशत फैलाई जा रही थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने उक्त बुलेट जब्त कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि अंगद यादव निवासी मक्सी रोड द्वारा 3 लाख रुपये कीमत की बुलेट के सायलेंसर में बदलाव कर पटाखेदार बनाया गया और उसे महाकाल मंदिर के सामने चलाया जा रहा था जिससे लोगों में दहशत फैल रही थी। उक्त बुलेट को पकड़ा तो फ्रंट नंबर प्लेट पर नंबरों की जगह अंगद यादव लिखा था। पीछे के नंबर 0009 की जगह सिर्फ 9 लिखा था। उक्त बुलेट को जब्त कर धारा 3/181, 146/196, 51/177, 90/27और 39/192 के तहत केस दर्ज किया गया। खास बात यह कि बुलेट का आरटीओ से रिकॉर्ड भी नहीं मिला है।