- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
79 हजार से अधिक लोगों ने जमा नहीं किया संपत्तिकर
38 लाख रुपये हर दिन…नगर निगम आयुक्त ने टैक्स वसूली अधिकारियों को हर दिन 38 लाख वसूलने का लक्ष्य दिया है। इस लक्ष्य के विरूद्ध रोज 70-80 लोगों से 2-3 लाख रुपये का टैक्स जमा करवाया भी जा रहा है। वसूली अधिकारियों का जोर कमजोर आय वर्ग के लोगों पर तो चल रहा है, मगर लाखों रुपये के बकायादारों पर नहीं चल रहा।
79.27 करोड़ का लक्ष्य…नगर निगम ने राजस्व आय के लिए सालाना लक्ष्य 79 करोड़ 27 लाख रुपये रखा है। इसमें 21 करोड़ 84 लाख रुपये निगम को प्राप्त हो गए हैं। रिकार्ड के अनुसार निगम ने साल 2018-19 में 24 करोड़ रुपये, साल 2019-20 में 22 करोड़ रुपये और साल 2020-21 में 26 करोड़ रुपये संपत्तिकर वसूला था। शत-प्रतिशत वसूली के लिए निगम ने शिविर लगाए। सरचार्ज में 25 से 100 फीसद तक की छूट देने का प्रावधान किया। कमजोर वसूली होने पर कुछ कर्मचारियों का वेतन रोकने सहित कार्य क्षेत्र बदलने की कार्रवाई भी की। शत प्रतिशत संपत्ति कर जमा कराने के लिए नए-नए तरीके भी अपनाए हैं।
इस पर एक नजर
शहर में १.२४ लाख से अधिक संपत्तिकर दाता।
मौजूदा वित्तीय वर्ष में 44 हजार से अधिक लोग जमा कर चुके हैं संपत्ति कर।
79 हजार से अधिक लोगों ने नहीं चुकाया संपत्तिकर -लक्ष्य 79.27 करोड़ का के 21.84 करोड़ रुपये संपत्तिकर (जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह तक) प्राप्त हुआ है निगम को
(स्त्रोत:नगर निगम कार्यालय)
इनका कहना
ननि को वसूली के सालाना लक्ष्य में से 27.55 प्रतिशत राशि प्राप्त हुई हैं। शेष लोगों से वसूली के लिए नगर निगम के कर्मचारी सतत संपर्क में हैं। बकायादारों को नोटिस भेज रहे हैं और व्यक्तिगत रूप से टैक्स चुकाने को समझाइश भी दे रहे हैं।
तेजकरण गुणावदिया प्रभारी अधिकारी राजस्व एवं अन्य कर।