- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: शेषनाग के रजत मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, उमड़ी आस्था!
- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
चाइना डोर से फिर हादसा… युवक का हाथ और गला कटा
उज्जैन। मोटरसाइकिल से बहन को रेलवे स्टेशन पर छोडऩे जा रहा युवक चाइना डोर में उलझ गया। युवक के गले में चाइना डोर फंस गई। इसके निकालने के चक्कर में युवक का गला व अंगुली कट गई।
चिमनगंज पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे प्रद्युम्न बैरागी निवासी महालक्ष्मी विहार, मक्सी रोड बहन को रेलवे स्टेशन छोडऩे के लिए जा रहा था। अरविंद नगर में उसके गले में अचानक चाइना डोर फंस गई। इसे निकालने के दौरान उसका गला व हाथ की अंगुली में चोट लग गई। इस पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
मामले में चिमनगंज पुलिस को शिकायत की गई है। बता दें 15 जनवरी को चाइना डोर से गला कटने के कारण 11वीं कक्षा की छात्रा नेहा आंजना निवासी इंदिरा नगर की मौत हो गई थी।
नेहा दोपहिया वाहन से फ्रीगंज स्थित एक डाक्टर के क्लिनिक पर जा रही थी। उसी दौरान जीरो पाइंट ब्रिज पर उसके गले में चाइना डोर फंस गई थी। पुलिस व प्रशासन ने डोर बेचने वाले तीन लोगों अब्दुल जब्बार निवासी तोपखाना, विजय भावसार निवासी शास्त्री नगर तथा रितेश निवासी इंदौरगेट के मकानों को तोड़ दिया था। इसके बाद तो प्रशासन और पुलिस तो ऐसे हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई, मानों चाइना डोर का संकट और हादसे हमेशा के लिए खत्म कर दिए हैं।