- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कोरोना की थम नहीं रही रफ्तार..
उज्जैन।जिले में कोरोना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।
कोविड संक्रमण की तीसरी लहर में मरीजों की संख्या में हर रोज तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले तीन-चार दिन में अस्पतालों में भर्ती गंभीर संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड उपचार के लिए डेडिकेटेड, केयर सेंटर में भर्ती ज्यादातर मरीज अन्य बीमारियों वाले हैं,या जिनके पास होम आईसोलेशन का स्थान नहीं हैं उन्हें कोविड संक्रमण होने पर भर्ती होना पड़ा। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में मौसम में ठंडक ज्यादा होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ी है।
ऐसे में जिन्हें पहले से बीमारियां हैं वो मरीज अपनी डायबिटीज को नियंत्रण में रखें। यदि परिवार में किसी को सर्दी-खांसी है तो उससे दूर रहें और ऐसे सदस्य को सर्दी-खांसी ठीक होने तक आइसोलेट कर दें,ताकि दूसरों को संक्रमण न हो। कोविड वायरस पिछले वैरिएंट के मुकाबले तेजी से फैल रहा है। एक व्यक्ति को होने पर पूरे परिवार के सदस्य इसकी चपेट आ रहे हैं। घर के बुजुर्ग, बच्चे भी इससे प्रभावित हो रहे हैं।
होम आइसोलेशन में 1723
मरीजों की संख्या लगातार 200 से अधिक बनी हुई हैं। कोविड थर्ड वेव में दो ऑफिशल डेथ भी हो चुकी हैं। इधर रविवार को जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार उज्जैन में 212 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें उज्जैन शहर में 142, उज्जैन ग्रामीण मेंं 07, महिदपुर मेंं 07, बडऩगर 30, तराना 06, घट्टिया में 01, नागदा में 14 और खाचरौद में 04 पेशेंट मिले हैं।
रविवार को 1818 टेस्ट किए गए। इसमें से 212 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिविटी रेट 11.66 प्रतिशत रही। एक्टिव कोविड पेशेंट की संख्या बढ़कर 1746 तक पहुंच गई है। 13 मरीज कोविड केयर सेंटर,डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में 08 मरीज भर्ती हैं। 1723 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 149 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।