- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
पुलिस होती रही परेशान….दुर्घटनाग्रस्त कार को छोड़कर मालिक लापता
उज्जैन। देर रात मुल्लापुरा क्षेत्र में सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार को उसका मालिक छोड़कर चला गया। सोमवार को क्षतिग्रस्त कार मिलने की सूचना पर पुलिस कार चालक और घायलों को तलाशने के लिए परेशानी हुई। महाकाल पुलिस को सूचना मिली थी कि मुल्लापुरा क्षेत्र में एक कार एमपी १३ सीसी ८८८५ सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ी हुई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस को कार में और आसपास कोई भी नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद कार नंबर के आधार उसके मालिक का पता चला। पुलिस ने बताया कि कार उर्दुपुरा निवासी कुलदीप पिता चंदन बागड़ी की हैं। वह रविवार को दाउऊदखेड़ी से एक विवाह समारोह से बडऩगर रोड़ बायपास होकर घर लौट रहा था।
मुल्लापुरा क्षेत्र में तेज गति होने के कारण कार असंतुलित होकर बिजली के खंबे से टकराने के बाद पलट गई। कार में सवार कुलदीप और अन्य सामान्य चोट लगने के बाद कार से निकले और अन्य साधन से घर चले गए। महाकाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।