- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
दशहरा मैदान पर प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
देश की आन और गणतंत्र के सम्मान में लहराया तिरंगा
मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर…. प्रभारी मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
उज्जैन।शहर में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कोविड गाइडलाइन के तहत अनेक स्थानों पर देशभक्ति की आन और गणतंत्र के सम्मान में तिरंगा लहराया गया। मुख्य समारोह दशहरा मैदान पर आयोजित किया गया।

उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसी दौरान बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन, मप्र गान प्रस्तुत किया गया। प्रभारी मंत्री ने परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। राष्ट्रपति की जय के नारे, हर्षफायर के साथ मार्चपास्ट, झांकियों का प्रदर्शन हुआ। अंत में प्रभारी मंत्री देवड़ा ने पुरस्कार वितरण किया।

अनेक स्थानों पर ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस पर शहर में विभिन्न शासकीय, अशासकीय कार्यालयों के साथ समाज और संगठनों द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। नगर निगम मुख्यालय, मक्सी रोड विद्युत वितरण कंपनी सहित शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजा रोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान विभाग के आला अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।