- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
अवैध खनन पर अलसुबह कार्रवाई JCB मशीन, ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त…
उज्जैन। अवैध रेत खनन के मामले में खनिज विभाग ने शुक्रवार को सूरज निकलने से पहले ही कार्रवाई की है। रंजीत हनुमान क्षेत्र शिप्रापुरा कस्बा उज्जैन अंतर्गत खनिज मिट्टी एवं रेत के अवैध उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग निरीक्षक जयदीप नामदेव एव खनि निरीक्षक आलोक अग्रवाल द्वारा रंजीत हनुमान क्षेत्र में कार्यवाही की गई।
सुबह 6 बजे दल बल के साथ की गई कार्यवाही में मौके पर मिट्टी खनिज के उत्खनन- परिवहन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की गई। जप्त दोनों वाहनों को पुलिस थाना भैरवगढ़ की अभिरक्षा में रखा गया है, वहीं निजी भूमि से रेत खनिज के अवैध खनन के संबंध में संबंधितों के विरुद्ध अवैध खनन का प्रकरण भी बनाया गया है।