- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
प्रेमिका से मिलने जबलपुर से आया युवक, पुलिस लॉकअप में पहुंचा…
पड़ोसियों ने पकड़ा तो लड़की ने कराया चाकू दिखाकर घर में घुसने का केस
उज्जैन। पानदरीबा में रहने वाली युवती के माता पिता रिश्तेदार के यहां जबलपुर गये तो जबलपुर में रहने वाला प्रेमी उज्जैन आ गया। प्रेमी युवती के घर में पहुंचा जिसे पड़ोसियों ने देख लिया, मामला खुलने पर युवती ने थाने में युवक के खिलाफ घर में जबरन घुसने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने युवक को लॉकअप में पहुंचा दिया।
पानदरीबा में रहने वाली 18 वर्षीय युवती 11 वीं की छात्रा है। उसके परिजन रिश्तेदार के घर जबलपुर गये थे। इसकी जानकारी उसके प्रेमी अंकित खरे पिता जगदीश खरे को लगी तो वह जबलपुर से उज्जैन आ गया। अंकित युवती के घर में पहुंचा जिसे पड़ोसियों ने देख लिया और दरवाजा बजाकर उसे घर से बाहर निकाला।
पूछताछ के बाद उसकी पिटाई कर दी। युवती ने थाने पहुंचकर अंकित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि युवक चाकू दिखाकर जबरन घर में घुसा और धमका रहा था। अंकित का कहना था कि युवती ने ही उसे फोन कर बुलाया था जिसकी रिकार्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है।