- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
रेलवे स्टेशन के नए भवन का लोकार्पण कल
महाकाल मंदिर जैसा शिखर बिल्डिंग की छत पर, परिसर में शिवलिंग…
12 करोड़ की लागत से बना
उज्जैन।11 फोरलेन की सौगात के बाद उज्जैन को रेलवे स्टेशन के नए भवन की सौगात भी शनिवार को मिल जाएगी। 12 करोड़ के इस भवन के बाहर आते ही धार्मिक स्थल की अनूभूति होगी। दरअसल भवन में यात्रियों की तमाम सुविधा के साथ वास्तुकलां इस तरह रखी गई है कि भवन और परिसर में धार्मिक नगर का एहसास हो।
उज्जैन वे स्टेशन के बाहर 12 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला भवन का शनिवार को लोकार्पण किया जाएगा। भवन के बाहर विशाल शिवलिंग का निर्माण किया गया है तथा भवन की छत पर शिखर बनाया गया है।
निर्माण को ऐसा रूप दिया गया है, जिससे यात्रियों को लगे कि वे धर्मनगरी में आए हैं। नए भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रथम तल पर टिकट विंडो, प्रथम श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, वेटिंग हाल बनाया गया है, दूसरी मंजिल पर कार्यालय के अलावा रिटायरिंग रूम बनाए गए हैं।
तीसरी मंजिल पर अधिकारियों के लिए रिटायरिंग रूम व कांफ्रेंस हाल का भी निर्माण किया गया है। नए भवन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रथम तल पर टिकट विंडो, प्रथम श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा, वेटिंग हाल बनाया गया है, दूसरी मंजिल पर कार्यालय के अलावा रिटायरिंग रूम बनाए गए हैं। तीसरी मंजिल पर अधिकारियों के लिए रिटायरिंग रूम व कांफ्रेस हाल का भी निर्माण किया गया है।