- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
पुलिस पेट्रोल पंप पर निगम डंपर चालक की पिटाई…
उज्जैन। सुबह नागझिरी स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर डंपर में डीजल डलवाने पहुंचे नगर निगम वर्कशॉप ड्रायवर के साथ पंप व पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर दी। मामले में घायल ड्रायवर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पंकज नगर निगम वर्कशॉप में डंपर चालक है। वह सुबह नागझिरी स्थित पुलिस पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने गया था। यहां मौजूद पंप कर्मचारी मुकेश यादव ने पंकज से डंपर पीछे खड़ा करने को कहा।
इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मुकेश यादव ने पुलिस को फोन कर दिया। ड्रायवर पंकज का कहना था कि स्कार्पियो वाहन में बैठकर आये 4 पुलिसकर्मियों व पंप कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की जिसकी सूचना वर्कशॉप प्रभारी को दी गई इसके बाद पंप पर बड़ी संख्या में नगर निगम के ड्रायवर व अन्य कर्मचारी एकत्रित हो गये। मामले की शिकायत थाने में की गई है।