- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
बुधवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में उस वक्त खास माहौल देखने को मिला, जब अभिनेता सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से भगवान महाकालेश्वर का पूजन किया और परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।
सुनील शेट्टी मंदिर के नंदी हॉल में कुछ समय बैठे और ध्यान किया। इसके बाद नंदी जी को जल अर्पित किया। मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने उन्हें पूजन-अभिषेक कराया, जिसमें भगवान महाकाल को जल चढ़ाया गया। अभिनेता कुल आठ लोगों के साथ दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे थे।
दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ देश के जवानों को समर्पित है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने बाबा महाकाल से फिल्म की सफलता और पूरी टीम के बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना की है।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे अहान शेट्टी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसी वजह से वे विशेष रूप से उज्जैन आए हैं, ताकि महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें।
मंदिर परिसर में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी और सिम्मी यादव ने अभिनेता का स्वागत किया। मंदिर प्रशासन ने दर्शन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं संभालीं।
गौर करने वाली बात यह है कि सुनील शेट्टी इससे पहले 19 जनवरी 2025 को भी अपने बेटे अहान और परिवार के साथ महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए थे। उस दौरान उन्होंने हर साल महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आने की बात कही थी। उसी वचन के अनुसार वे 21 जनवरी को फिर महाकाल दरबार पहुंचे।
महाकाल दर्शन के बाद अभिनेता भगवान कालभैरव मंदिर भी गए, जहां उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।