- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
रिजर्व बैंक से मिलेगी करोड़ों के लेनदेन की डिटेल
बदमाशों ने आईएमपीएस के जरिये किया खातों का उपयोग
उज्जैन। कम पढ़े लोगों को नौकरी का झांसा देने के बाद बैंकों में खाते खुलवाने और उन खातों में इमिडियेट पेमेंट सर्विस का उपयोग कर करोड़ों के लेनदेन करने वाले गिरोह का पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे लेनदेन का रिकॉर्ड बैंकों के पास नहीं होता अब रिजर्व बैंक से जानकारी लेने के प्रयास कर रहे हैं।
राहुल मालवीय निवासी पदमावती कॉलोनी को 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देकर फेसबुक पर वीडियो अपलोड की नौकरी देने के बाद सौरभ गुप्ता निवासी कनाडिय़ा इंदौर द्वारा 4 बैंकों में खाते खुलवाये गये।
इन खातों से करोड़ों का लेनदेन हुआ। सौरभ ने लेनदेन के लिये आईएमपीएस प्रक्रिया को अपनाया जिसका रिकॉर्ड बैंकों के पास नहीं है। माधव नगर पुलिस ने राहुल मालवीय के बैंक अकाउंट का रिकॉर्ड बैंकों से मांगा था जिसमें यह जानकारी सामने आई। अब पुलिस द्वारा रिजर्व बैंक से रिकॉर्ड लेने के प्रयास में लगी है उसके बाद ही पता चल पायेगा कि करोड़ों रुपये का लेनदेन किस फर्म को हुआ है।