- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
बूस्टर डोज:वैक्सीन महाअभियान में आज 18 प्लस को लगेंगे बूस्टर डोज, 17-31 अगस्त और 14-28 सितंबर को महाअभियान
- वैक्सीनेशन के लिए ऐसे लोग पात्र होंगे, जिन्हें दूसरा डोज लगे 6 माह बीत चुके
- कोरोना की चौथी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा
जिले में बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें 18 साल से अधिक उम्र के लोग बूस्टर प्रिकॉशन डोज लगवा सकेंगे। वैक्सीनेशन के लिए ऐसे लोग पात्र होंगे, जिन्हें दूसरा डोज लगे 6 माह बीत चुके हैं। उन्हें तीसरा डोज, यानी बूस्टर डोज लगाया जाएगा। वैक्सीन सेंटर पर लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाए जाएंगे। कोरोना की चौथी लहर में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार के बाद 17 व 31 अगस्त व 14 तथा 28 सितंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया वैक्सीनेशन महाअभियान को लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे ने जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक लेकर आदेश दिए कि अधिकारी वैक्सीनेशन सेंटर की मॉनिटरिंग करें। लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाने के लिए सेंटर तक लाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया बुधवार को आयोजित होने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई है और सेंटर निर्धारित कर दिए हैं। जहां लोगों को सुबह 9 बजे से डोज लगाए जाएंगे। वैक्सीनेशन के लिए पर्याप्त डोज उपलब्ध हो गए हैं।