- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
संत-महंतों ने किया कलेक्टर का सम्मान:बेगमबाग का नाम पार्वती नगर करने के लिए दिया प्रस्ताव
महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारित परिसर महाकाल लोक के लोकार्पण पर अब प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को रामादल अखाड़ा परिषद के संतो-महंतों ने कलेक्टर आशीष सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर रामादल अखाड़ा परिषद की ओर से बेगमबाग के रिक्त क्षेत्र का नामकरण पार्वती नगर करने का प्रस्ताव भी दिया गया।
कलेक्टर से मुलाकात के दौरान संत-महंतो ने महाकाल लोक परिसर के नजदीक रिक्त कराए क्षेत्र का नाम बेगमबाग से बदलकर पार्वती नगर किए जाने का प्रस्ताव दिया गया। कलेक्टर ने आश्वस्त किया है कि वे इस प्रस्ताव को नगर निगम के माध्यम से अमल में लाने का प्रयास करेंगे।
रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वर दास ने बताया कि उज्जैन भगवान महाकालेश्वर की नगरी है लेकिन यहां के किसी भी क्षेत्र का नामकरण माता पार्वती के नाम पर नहीं है। संतों के प्रतिनिधि मंडल में महंत डॉ. रामेश्वर दास महाराज, महंत भगवानदास, महंत दिग्विजयदास, महंत रामचंद्रदास, महंत रामसेवकदास, महंत बलरामदास आदि मौजूद थे।