- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
अभा कालिदास समारोह:गढ़कालिका पर आज वागर्चन, कल कलश यात्रा
देव प्रबोधिनी एकादशी पर 4 नवंबर से अखिल भारतीय कालिदास समारोह की शुरुआत होगी। अभा कालिदास समारोह के अवसर पर प्रतिवर्ष वागर्चन का कार्यक्रम होता है। इसमें महाकवि की आराध्या गढ़कालिका देवी का पूजन एवं स्तोत्र पाठ बुधवार सुबह 10 बजे गढ़कालिका मंदिर पर होगा।
संत सुंदरदास सेवा संस्थान एवं युग निर्माण शिक्षण समिति उज्जैन के सहकार से आयोजित इस कार्यक्रम में विक्रम विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बालकृष्ण शर्मा, महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विवि के विभागाध्यक्ष डॉ. तुलसीदास परोहा, डॉ. पीयूष त्रिपाठी, डॉ. रमेश शुक्ल आदि उपस्थित रहेंगे। कालिदास समारोह की शुरुआत होने से पहले 3 नवंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। शिप्रा तट स्थित रामघाट से कलश यात्रा शुरू होकर कालिदास अकादमी पहुंचेगी।