- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
30 नवंबर तक सेवा शुरू करने की तैयारी:महाकाल लोक में 5 जी के साथ वाई-फाई सुविधा भी शुरू होगी, छोटे टावर लगाए
महाकाल लोक में 5 जी सेवा के साथ वाई-फाई सुविधा भी श्रद्धालुओं को मिलेगी। इससे सभी श्रेणी के मोबाइल सेट वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। महाकाल लोक से पार्किंग एरिया तक आउटडोर स्माल सेल ( छोटे टावर) के माध्यम से 30 नवंबर तक इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
मप्र में रिलायंस की 5जी सेवा की शुरुआत महाकाल लोक से करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की थी। 8 दिन में इंजीनियर्स और अन्य तकनीकी टीम ने फेसिलिटी सेंटर वन, मानसरोवर हॉल, शॉपिंग मॉल और पार्किंग क्षेत्र में 20 ओएसएस (आउटडोर स्माल सेल) खड़े कर दिए हैं।
इनसे 5जी सेवा के साथ वाई-फाई सुविधा दी जाएगी। जिनके पास 5जी मोबाइल नहीं हैं, वे वाई-फाई का उपयोग कर सकेंगे। सीएम ने इसी महीने यह सेवा शुरू करने की घोषणा की है, इसलिए कंपनी के स्तर पर तेजी से काम पूरा किया जा रहा है ।
वाई-फाई मिलने से मोबाइल जाम नहीं होंगे
महाकाल लोक में एक ही समय में बहुत अधिक श्रद्धालु आने से मोबाइल जाम की स्थिति बन सकती है। इसलिए 5जी नेटवर्क के साथ वाई-फाई भी शुरू किया जाएगा। इससे मोबाइल नेटवर्क पर लोड कम हो जाएगा। महाकाल लोक व महाकाल मंदिर के अलावा हरसिद्धि रोड को भी इस परिधि में लिया जा रहा है। पर्व-त्योहारों पर हरसिद्धि चारधाम मार्ग पर भी बहुत अधिक भीड़ होती है। 5जी व वाई-फाई के दायरे में यह मार्ग भी आ जाने से श्रद्धालुओं को फायदा होगा।