- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
गढ़कालिका की दान पेटी खोली:5.52 लाख की आय, प्राप्त दान राशि में से 44 हजार 845 रुपए के सिक्के
महाकवि कालिदास की आराध्य देवी गढ़कालिका मंदिर में हाल ही में दानपेटी खोली गई, जिससे लाखों रुपए की दान राशि प्राप्त हुई है। गढ़कालिका मंदिर समिति के प्रबंधक मूलचंद जाटवा ने बताया कि 6 दिसंबर को मंदिर की दानपेटी खोली गई थी, जिसमें से 2 माह के दौरान 5 लाख 7 हजार 564 रुपए और 44 हजार 845 रुपए के सिक्के की दान राशि के रूप में प्राप्त हुए।
इस प्रकार मंदिर समिति को कुल दान 5 लाख 52 हजार 409 रुपए प्राप्त हुए। 4 से 7 दिसंबर के दौरान मंदिर में 80 कुमकुम पूजा भक्तों ने कराई। इससे मंदिर समिति को 20 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई है। प्रबंधक जाटवा ने बताया कि यह पूजन मंदिर की शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ की बैठक है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त मां गढ़कालिका के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। समिति द्वारा पुजारी के सहयोग से भक्तों को सुलभ दर्शन करवाए जा रहे हैं।