- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर
रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र में महू नीमच हाईवे पर सरवड़ जमुनिया गांव के पास बुधवार सुबह बस-ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब पांच बजे की है। इंदौर तरफ से रतलाम की ओर आ रही बस सरवड़ के पास ट्रक से टकरा गई थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक वाहन में चालक गाड़ी में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका। घटना में जावरा रोड निवासी साबिर अब्बासी (55) और राजस्थान के भीलवाड़ निवासी रईस पठान (45 वर्ष) की मौत हुई है।
हादसे में 16 घायल
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे 16 घायलों में निकुंभ निवासी हीना गायरी (19), घोड़ाखेड़ा निवासी कल्पना सारंगदेव (22), महिपाल सिंह गौड़ (20), उदयपुर के रावतपुरा निवासी प्रताप सिंह राजपूत (32), नाहरपुरा उदयपुर निवासी प्रणवलाल मीणा (55), बड़ीसादड़ी निवासी भूरा सिंह मीणा (70), भीलवाड़ा निवासी हंसराज चौधरी (24), उदयपुर निवासी शंभू गुर्जर (24), निकुंभ निवासी रामचंद्र खटीक (35), सुरेश खटीक (55), नीमच निवासी हितेश करेला (42), दीपक गुर्जर (22), भीलवाड़ा जगदीश जाट (32), सांवरिया जी निवासी रामलाल (28), सोनई भीलवाड़ा निवासी गोपाल ओझा (30), पाली निवासी राम मेघवाल (28), मनसा भीलवाड़ा निवासी गोपालनाथ (20) शामिल हैं।