- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
कुलपति कार्यालय के पीछे कचरे में मिले गोपनीय दस्तावेज:2018 में एबीबीएस का पेपर लीक होने की नोटशीट भी मिली
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के पीछे कचरे के ढेर में विश्वविद्यालय के गोपनीय नोटशीट,आदेश व अन्य दस्तावेज मिलें है। सूचना के बाद कुलसचिव ने सभी दस्तावेज वापस कुलपति कार्यालय को दिए है। बताया गया कि जो कागज मिले हैं वह वर्ष 2018 में हुई एमबीबीएस की परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट होने के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उस समय कार्यवाही के लिए चलाई गई नोटशीट व आदेश जैसे गोपनीय दस्तावेज है।
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के पीछे गुरूवार को गोपनीय दस्तावेज कचरे में पड़े होने की सूचना कुलसचिव डॉ. प्रशांत पौराणिक को मिली थी। वहां जाकर देखा तो कचरे में चार साल पहले वर्ष 2018 में हुई एमबीबीएस थर्ड प्रोफ पार्ट 1 का कम्युनिटी मेडिसीन के प्रश्नपत्र आउट होने संबंधी नोटशीट व आदेश थे। नोटशीट में लिखा है कि 25 अप्रैल 2018 को आयोजित होने वाला प्रश्नपत्र 24 अप्रैल को ई-मेल के माध्यम से छात्रों को भेजा गया था। शिकायत के आधार पर गोपनीय विभाग से नोटशीट चली थी। जिसमें कार्यवाही के लिए यह गोपनीय नोटशीट कुलपति तक पहुंची थी। इसके बाद आदेश जारी हुए थे। यही दस्तावेज अब चार साल बाद कचरे के ढेर तक पहुंच गए। दस्तावेज लेकर कुलसचिव डॉ. पौराणिक ने कुलपति कार्यालय के कर्मचारियों से जानकारी ली तो उन्होने अनभिज्ञता जाहिर कर दी। मामले में कुलसचिव डॉ. पौराणिक ने कहा सूचना मिली थी कचरे में गोपनीय कागज पड़े है। जाकर देखा तो गोपनीय नोटशीट, आदेश व अन्य कागज मिले है। पता कर रहे है कि गोपनीय कागज कचरे में किसने फैंके है। हालांकि पुराने दस्तावेज यदि अनुपयोगी होते है तो जलाया जाता है। इस तरह फैंके नही जाते है।