- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
चलती ट्रेन से यात्री गिरा पटरी में फंसा-वीडियो:दो यात्रियों की जान पर बन आई,आरपीएफएस के जवानो की मदद से निकाला
उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास करने पर दो यात्री ट्रेन में ऐसे उलझे की दोनों की जान पर बन आई एक को स्टेशन पर खड़े यात्री ने बचाया तो दूसरे को आरपीएसएफ के जवानो ने मदद की और उसकी जान बचाई जा सकी। घटना का वीडियो आरपीएफ ने अपने ट्विटर हेंडल पर पोस्ट किया है।
दो दिन पहले हुई घटना उज्जैन रेलवे स्टेशन प्लेटफ़ार्म क्रमांक एक ही है जहां पर मालवा एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन से भोपाल की और जा रही थी। इस बीच करीब 2.15 मिनिट पर चलती गाडी में एक यात्री ने उतरने की कोशिश की वही अकोदिया मंडी के रहने वाले 25 वर्षीय लक्ष्मी नारायण गाडी के एस 1 कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस बीच एक दूसरे से टकराने के कारण दोनों का बेलेंस बिगड़ गया और लक्ष्मीनारायण प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच उलझ गया और ट्रेन प्लेटफार्म से टकराता हुआ पटरी पर जा गिरा। इस दौरान आरपीएफएस के दो जवान कुलदीप और मगन सिंह ने तत्काल ट्रेन रुकते ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फ़िलहाल यात्री सुरक्षित बताया गया है।
जाके राखो साईया मार सके ना कोई
घटना के वीडियो देख कर हर कोई यही कह रहा है की मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। सीसीटीवी फूटेज में यात्री अपने घर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास करता नजर आरहा है। लेकिन इस बीच एक अन्य यात्री ट्रेन से उतरने की जल्दी में उलझ जाता है और दोनों यात्री एक दूसरे से टकरा जाते है। चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से होते हुए पटरी पर गिर जाने के बाद भी युवक को सिर्फ हल्की चोंट आई है।