- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
जनता की समस्या जानने के लिए एफएम रेडियो पर महापौर:प्रत्येक माह करेंगे बात, शहर की समस्या और सुझाव के लिए छः स्थानों पर लगेगी पेटी
उज्जैन में जनता से सीधे जुड़ने के लिए महापौर ने नवाचार किया है।अब जनता की समस्या और सुझाव जानने के लिए पीएम मोदी की मन की बात की तरह महापौर एफएम रेडियो से जनता की आवाज सुनेगे वही शहर के छः प्रमुख स्थानों पर डाक विभाग के डब्बे नुमे आकर की पेटी लगाई जाएगी ताकि शहरवासी अपनी समस्या पंहुचा सके।
उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल द्वारा लगातार शहर विकास के साथ ही नागरिकों के हित में कार्य किए जा रहा है। महापौर टटवाल 06 मई से प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सांय 06.00 से 07.00 बजे तक रेडियों दस्तक एफएम चैनल 90.8 के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधे नागरिकों से शहर विकास के साथ ही नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्याे पर सुझाव आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके लिए शहर की जनता से सुझाव एवं शिकायत आमंत्रण के लिए शहर के छः प्रमुख स्थानों पर सुझाव पेटी भी लगाई जाएंगी जिसमे नागरिक अपने सुझाव एवं शिकायत डाल सकेंगे।
एक घंटा रेडियो पर और पत्र के माध्यम से जानेंगे समस्या –
महापौर ने बताया कि नगर की बात आपके अपने महापौर के साथ कार्यक्रम की शुरआत एफ.एम. पर मई माह में 6ः00 से 7ः00 बजे की जाएगी, वहीं शहर के प्रमुख छह स्थानों जिसमें फ्रीगंज स्थित टॉवर चौराहा अंबेडकर प्रतिमा के पास, गोपाल मंदिर, महाकाल मंदिर, ट्रेजर बाजार,अनुभूति उद्यान कोठी रोड, इंदिरा नगर चौराहा पर सुझाव पेटी लगाई जाएगी जिसमें शहर के नागरिक पत्र के माध्यम से अपने सुझाव शिकायतों को दे सकेंगे जिसे नगर की बात कार्यक्रम में साजा भी किया जाएगा 06 मई को शहर के नागरिकों से शहर के विकास सुझाव सफाई व्यवस्था साथ ही जो शिकायतें है उन शिकायतों पर अमल करते हुए नगर की बात कार्यक्रम में साझा किया जाकर उन्हें दूर किया जाएगा।