- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
दो दिवसीय कार्यशाला में भैरवगढ़ के 35 कलाकारों ने दिखाई कला
उज्जैन | डीपीटीआईटी, ओडीओपी और इंवेस्ट इंडिया की अगुवाई में भैरवगढ़ में चल रही डिजाइन सैनी सेंसेटाइजेशन दोंदरी कार्यशाला का समापन गुरुवार को हुआ। कार्यशाला का संचालन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के डिजाइनर विनीता ओसवाल ओडीओपी को-ऑर्डिनेटर, सोनल चौहान अपैरल डिजाइनर, आरती सक्सेना टेक्सटाइल डिजाइनर ने किया।
दो दिवसीय कार्यशाला में भैरवगढ़ के 35 कलाकारों को ग्रुप पर प्रेजेंटेशन के जरिए नए-नए उत्पाद, उत्कृष्ट क्वालिटी में तैयार करना, डिजाइन का क्राफ्ट में रोल, आत्मनिर्भरता डिजाइन में इनोवेशन लाने के विचार साझा किए। इनके माध्यम से जागरूकता लाने की कोशिश की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन शिल्प गुरु रहीम गुट्टी, हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंधक शुक्ला, डीआईसी महाप्रबंधक अतुल वाजपेई, इंवेस्ट इंडिया से सोनल चौधरी और ओडीओपी से नचिकेता ने भागीदारी की। संचालन श्रुति गोखले ने किया। आभार प्रेरणा दाभाड़े ने माना। कार्यक्रम में वैशाली साठे, अंजली भट्ट, अर्चना कुलश्रेष्ठ, मोहम्मद अयूब, हयात गुट्टी सहित कलाकारों ने सहभागिता की।