- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
- चैत्र नवरात्रि इस बार खास: पंचक और ग्रहों के अनोखे संयोग से बढ़ेगा फल, ज्योतिषाचार्यों ने बताया खास महत्व
- तड़के सजा महाकाल दरबार: भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजी जयकार
- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
श्रावण महोत्सव में 30 कलाकार देंगे प्रस्तुति:इस बार शनिवार को होंगे गायन, वादन और नृत्य के कार्यक्रम
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इस बार 18 वें श्रावण महोत्सव का आयोजन 8 जुलाई शनिवार से शुरू होकर 9 सितंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। इस बार अधिक मास में श्रावण मास के 10 शनिवार को तीन अलग-अलग प्रस्तुति के दौरान 30 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शित करेंगे।
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया श्रावण महोत्सव में कुल 10 शनिवार को 30 प्रस्तुतियां होगी। श्री महाकाल महालोक के पास स्थित त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय में रविवार को शिव पर केंद्रित सांस्कृतिक प्रस्तुति होने के कारण श्रावण महोत्सव की प्रस्तुति त्रिवेणी संग्रहालय पर प्रत्येक शनिवार को संध्या के समय नृत्य, गायन, वादन से सजी तीन प्रस्तुतियां होंगी। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी मंच साझा करेंगे।
श्रावण महोत्सव के दौरान 10 प्रस्तुतियां होगी-
8 जुलाई- कुमुद दीवान नई दिल्ली का शास्त्रीय गायन, शुभ महाराज वाराणसी का एकल तबला वादन व उज्जैन की हिना वासेन के कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।
15 जुलाई- डॉ. मधुमिता भट्टाचार्य वाराणसी का शास्त्रीय गायन, भोपाल के महेश मलिक का वायलिन वादन व सूरत की जिया जरिवाला के भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति होगी।
22 जुलाई- उज्जैन के सुधाकर देवले का शास्त्री गायन, पद्मजा विश्वरूप ग्वालियर का विचित्र वीणा वादन व बैंगलूरू के गुरू राजू द्वारा कुचीपुडी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
29 जुलाई- इन्दौर की शिल्पा मसुरकर का शास्त्रीय गायन, दुर्गा शर्मा बैंगलुरू का वायलिन वादन तथा उज्जैन की खुशबू पांचाल के कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।
5 अगस्त- पद्श्री विदुषी सुमित्रा गुहा फरीदाबाद का शास्त्रीय गायन, जयपुर के प्रवीण आर्य व सहयोगियों द्वारा पखावज त्रिवेणी की प्रस्तुति के बाद संध्या का समापन उज्जैन की माधुरी कोडापेे के कथक नृत्य से होगा।
12 अगस्त- उज्जैन की आयुर्धा शर्मा के कथक नृत्य, उज्जैन के अतुल शास्त्री का वायलिन वादन व कुलदीप दुबे द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
19 अगस्त- बैंगलुरू की अदिति तिवारी के कथक, धार की श्वेता गुंजन जोशी के शास्त्रीय गायन व कोलकाता की शायोनी चावडा द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति होगी।